' War 2' के सेट से लीक हुए Hrithik Roshan के धांसू एक्शन सीन, फैंस में बढ़ी उम्मीदें!

Sunday, Sep 22, 2024-11:55 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों इटली में अपनी नई फिल्म 'War 2' की शूटिंग कर रहे हैं। 2019 में रिलीज हुई पहली फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जिसमें ऋतिक का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इसीलिए, मेकर्स सीक्वल को लेकर बहुत मेहनत कर रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में 'वॉर 2' के सेट का एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें ऋतिक रोशन जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो कार के स्टंट कर रहे हैं। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और नीली जैकेट पहनी है, साथ में काला चश्मा भी लगाया हुआ है। इस लुक में वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में वह पहले कूदते हैं और फिर तेजी से कार की ओर दौड़ते हैं।

PunjabKesari

इस बीच सेट पर दर्शकों की भीड़ भी देखने को मिली है। ऋतिक के बॉडी डबल भी वहां मौजूद हैं, जो खतरनाक एक्शन सीन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

 

बता दें, 'वॉर' फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ ने निगेटिव रोल निभाया था। दोनों के स्टंट और डांस मूव्स को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म में वाणी कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News