मेंटल हेल्थ के कारण बदली इमरान खान की जिंदगी, बोले-अंदर ही अंदर एंग्जायटी मुझे जकड़े जा रही थी

Sunday, Feb 08, 2026-03:50 PM (IST)

मुंबई. सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर आए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने मनपसंद रोल्स नहीं मिने का हवाला देकर फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इस लंबे ब्रेक के बीच उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्हें तलाक और मेंटल हेल्थ जैसी समस्याओं को फेज करना पड़ा। वहीं, अब हाल ही में इमरान ने मेंटल हेल्थ के कारण बदली अपनी जिंदगी के बारे में बात की।
 
हाल ही में मीडिया के साथ इंटरव्यू में इमरान खान ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि तभी उन्हें एहसास हुआ कि उनकी ज़िंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे मेंटल हेल्थ से जुड़ा एक बड़ा झटका लगा था। जैसे लोगों को कभी हेल्थ स्केयर होता है, अचानक कुछ गड़बड़ हो जाती है और वे कहते हैं कि अब डाइट बदलूंगा, लाइफस्टाइल सुधारूंगा, उबली सब्ज़ियां खाऊंगा।'

आगे उन्होंने कहा, 'मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन ये मेंटल हेल्थ को लेकर था। मैंने पीछे मुड़कर देखा और खुद से कहा कि यहां कुछ भी सही नहीं है। मुझे इसे जानबूझकर, समझदारी के साथ ठीक करना होगा। ठीक वैसे ही जैसे शरीर में कोई दिक्कत आने पर हम उसकी केयर करना शुरू कर देते हैं। मुझे भी अपने मन और मानसिक हालत के साथ सचेत रूप से जुड़ना पड़ा।'


 PunjabKesari

 


  
इसी दौरान इमरान ने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा लगता था कि वह एकदम कूल और बेफिक्र इंसान हैं, जिनके पास कोई इमोशनल बोझ नहीं है, लेकिन वक्त के साथ उन्हें समझ आया कि उनकी यह सोच हकीकत से बिल्कुल अलग थी। मेरी अपनी इमेज यही थी कि मैं बहुत चिल किस्म का इंसान हूं, लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं खुद को जैसा समझता था, असल में मैं वैसा था ही नहीं। उस वक्त मैं दुनिया से जिस तरह पेश आ रहा था, वो मेरी सोच से बिल्कुल उलट था। मैं डर और घबराहट के साथ जी रहा था, अंदर ही अंदर बहुत ज़्यादा एंग्जायटी थी, जो मुझे जकड़ रही थी। सच कहूं तो मैं बिल्कुल भी आसान और बेफिक्र इंसान नहीं था, बल्कि उसका पूरा उल्टा था।'

वर्कफ्रंट पर इमरान खान 
बता दें, इमरान खान ने साल 2007 में मामा आमिर खान की प्रोडक्शन फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इमरान रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद उन्हें ‘दिल्ली बेली’ में देखा गया। हालांकि, इसके बाद वे अपनी ज्यादातर फिल्मों से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए। अब फिल्मों के लंबे ब्रेक के बाद इमरान खान को इस साल की शुरुआत में  फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ है, जिसमें वे भूमि पेडनेकर के साथ लीड रोल नजर आएंगे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News