इस एक्टर को डेट कर रहीं हैं भूमि, जानकर चौंक जाएंगे आप
Sunday, Jul 28, 2019-02:28 PM (IST)

तड़का टीम। बॉलीवुड में हम अक्सर सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में सुनते रहते हैं। वैसे भी इश्क़ छुपता नहीं छुपाने से। इस साल हमने कई सितारों का नाम एक दूसरे के साथ जुड़ते हुए देखा है। चाहे वो रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत हों या सारा अली खान और कार्तिक आर्यन हों। ये सितारे अक्सर कैमरे से बचकर छुपते-छुपाते दिख जाते हैं और अब इस लिस्ट में एक और खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। जी हाँ, वो खूबसूरत एक्ट्रेस हैं भूमि पेडनेकर।
फिल्मफेयर मैगज़ीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक भूमि बॉलीवुड के ही एक सितारे पर अपना दिल हार बैठी हैं। रिपोर्ट के अनुसार भूमि जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो वक़्त ही बताएगा।
रिपोर्ट के अनुसार दोनों सितारे एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं
भूमि आखिरी बार फिल्म सोनचिरैया में दिखी थीं। अब उनकी आने वाली फिल्म सांड की आँख है। वहीँ जैकी भगनानी की आखिरी फिल्म 'मित्रों' थी।