Khatron Ke Khiladi 14: करणवीर वोहर ने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 14' की ट्राॅफी! रोहित शेट्टी संग तस्वीर हुई वायरल

Friday, Sep 20, 2024-05:30 PM (IST)

मुंबई: रोहित शेट्टी का रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' 14 इसी साल 27 जुलाई को शुरू हुआ था। शो 12 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ था और अब ये फिनाले की ओर बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो का ग्रैंड फिनाले शूट हो गया है और ये 29 सितंबर को टीवी पर टेलीकास्ट होगा।

PunjabKesari

 

इस बीच विनर के नाम का खुलासा हो गया है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाला इंस्टाग्राम पेज biggboss__khabriii ने एक पोस्ट शेयर कर विनर के नाम का खुलासा कर दिया पोस्ट में बताया गया कि केकेके 14 का विनर करणवीर मेहरा बने हैं हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bigboss khabri 🔥 (@biggboss__khabriii)

 पोस्ट के मुताबिक करणवीर मेहरा ने इस सीजन की ट्राॅफी अपने नाम की है। खतरों के खिलाड़ी 14 में टॉप 3 कंटेस्टेंट कृष्णा श्रॉफ, करणवीर मेहरा और गश्मीर महाजनी होंगे हालांकि इसके बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है। टॉप 3 के बारे में एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा। 

PunjabKesari

 

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में 12 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें कृष्णा श्रॉफ, सुमोना चक्रवर्ती, आशीष मेहरोत्रा, करणवीर मेहरा, गशमीर महाजनी, नियति फतनानी, असीम रियाज, शालीन भनोट, शिल्पा शिंदे, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार और अदिति शर्मा ने भाग लिया था।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News