मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में फिर आई प्यार की बहार? मिस्ट्री मैन संग कॉन्सर्ट में स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

Sunday, Nov 02, 2025-02:29 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में एक अनजान शख्स के साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके नए रिश्ते की चर्चा जोरों पर है।

मुंबई में मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं मलाइका

दरअसल, शनिवार रात मलाइका को मुंबई के MMRDA ग्राउंड्स में हुए ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एन्क्रिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया। इस म्यूजिक नाइट में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की, लेकिन सभी की नज़रें मलाइका और उनके साथ मौजूद एक मिस्ट्री मैन पर टिक गईं। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। उन्होंने फिटेड टैंक टॉप और ब्राउन ट्राउजर्स पहने।  

PunjabKesari

 

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

कॉन्सर्ट से सामने वीडियो में मलाइका अपने इस मिस्ट्री मैन के साथ मुस्कुराती और बातचीत करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cidhant (सिद्धांत) (@thecidhant)

कई यूजर्स का मानना है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका को नया प्यार मिल गया है। एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार मलाइका ने स्टैंडर्ड बढ़ा दिए और अच्छा दिखने वाला पार्टनर चुना।”
वहीं कुछ लोगों ने अफवाहों पर रोक लगाने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा, “फेक इंफॉर्मेशन मत फैलाओ, वो उनका मैनेजर है।”

 कौन हैं ये ‘मिस्ट्री मैन’?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रहे इस शख्स का नाम हर्ष मेहता है। 33 वर्षीय हर्ष मुंबई में ही रहते हैं और बेल्जियम के एक मशहूर हीरा व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

हमेशा चर्चाओं में रही मलाइका की लव लाइफ  

मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा में रही है। उन्होंने एक्टर अरबाज खान से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा है- आर्यन खान। लेकिन सालों बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इसके बाद मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा और दोनों करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News