66 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
Friday, Mar 13, 2026-03:19 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता 66 की होकर भी अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं, अपने लुक्स के अलावा नीना अपने बोल्ड स्टेटमेंट को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, हाल ही में यह एक्ट्रेस एक अलग वजह को लेकर चर्चा में आईं। हाल ही में नीना को एक इवेंट में देखने के बाद लोगों ने कयास लगाए कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, नीना ने तुरंत ही एक इंटरव्यू में इन सब अफवाहों पर विराम लगा दिया और सच्चाई सबके सामने रखी।

दरअसल, हाल ही में नीना गुप्ता को एक इवेंट में देखा गया, जहां लोगों की उनके पेट पर नजरें पड़ीं। एक्ट्रेस का अंदाज देख लोगों ने कयास लगाए कि 66 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं। हालांकि नीना ने तुरंत इस तरह की अफवाहों पर रिएक्ट किया।
Is this for real? Pregnant at 66!
— vedika (@vedikabaisa) March 12, 2026
Seeing news since two days about her pregnancy at the age of 66! Don’t know if it’s real or fake but her tummy doesn’t look normal ! pic.twitter.com/EyX7KWS38s
हाल ही में एक बातचीत में नीना गुप्ता ने कहा, 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, जो आप लोग देख रहे हैं वो साड़ी का मटेरियल मोटा होने की वजह से ऐसा दिख रहा है। लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि सब लोग इस तरह की खबरों को देख रहे हैं तो इससे ये लगता है कि हम एक देश के तौर पर तरक्की कर रहे हैं।'
बता दें, नीना गुप्ता एक बेटी की मां हैं, जिसका नाम मसाबा गुप्ता है। मसाबा फिल्म इंडस्ट्री की एक फेमस डिजाइनर हैं। विवियन रिचर्ड्स संग बेटी का स्वागत करने के बाद नीना गुप्ता ने अकेले दम पर सिंगल मदर के तौर पर मसाबा की परवरिश की। हालांकि, इस दौर में उन्होंने कई मुश्किलें झेलीं, लेकिन लाखों मुसीबतों के बावजूद भी नीना ने हिम्मत नहीं हारी और आज वह इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
