What's Cooking: शहनाज गिल संग काम करेंगे रैपर एमसी स्क्वायर! रिकॉर्डिंग रूम से सामने आई ये तस्वीर

Thursday, Nov 24, 2022-12:31 PM (IST)

मुंबई: शोबिज की दुनिया में हर दिन एक धमाकेदार दिन होता है। इस मनोरंजन जगत में हर कोई अपनी किस्तम आजमाने आता है। इस लिस्ट में फरीदाबाद के अभिषेक बैसला उर्फ रैपर एमसी स्क्वायर का नाम भी शामिल है।  एम टीवी के शो हसल 2.0 से काफी पॉपुलर हुए। उन्होंने अपने रैप सॉन्ग्स से पूरे देश में तहलका मचा दिया था और 8 नवंबर को वो शो के विनर भी बने। तब से वह अपनी रैपिंग के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

PunjabKesari

अब अटकलें सामने आई हैं कि एमसी स्क्वायर जल्द ही लोकप्रिय स्टार शहनाज गिल के साथ नजर आएंगे। दरअसल, एमसी स्क्वायर ने शहनाज गिल के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

इस तस्वीर के सामने आते ही लोग कयास लगाने लगे हैं कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला रहे हैं।  तस्वीर में दोनों ही एक रिकॉर्डिंग रूम में कैमरे की ओर खड़े होकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। एमसी स्क्वार ने तस्वीर शेयर कर लिखा-'व्हाट्स कुकिंग?'

PunjabKesari

 

PunjabKesari

इस पोस्ट के सामने आने के तुरंत बाद फैंस सोच रहे हैं कि क्या एमसी स्क्वायर का एक नया रैप सॉन्ग आनेवाला है। एमटीवी हसल के आधिकारिक हैंडल ने कमेंट कर लिखा-'न बोरिंग दिन, न बोरिंग लोग।' फेमस सिंगर और रैपर बादशाह ने  लिखा-'ये तो दो प्यारे लोग दिख गए इकट्ठे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MC SQUARE/LAMBARDAR (@mcsquare7000)

शहनाज के काम की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा वह फिल्म 100% में भी नजर आएंगी। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News