Easy $28. GG...श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट का मतलब, हैक हुआ एक्ट्रेस का X अकाउंट !

Wednesday, Mar 26, 2025-11:54 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  उन्हें अक्सर मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। हाल ही में श्रद्धा ने कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। उनके क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस सोच रहे हैं कि शायद उनका X अकाउंट हैक हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर की ये क्रिप्टिक पोस्ट उनके एक्स अकाउंट पर शेयर की गई।श्रद्धा ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा-'ईजी $28. जीजी।’

PunjabKesari

एक्ट्रेस की पोस्ट के तुरंत बाद फैंस के बीच खलबली मच गई और एक्ट्रेस की पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस के सवालों की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस का अकाउंट हैक हो गया है?

PunjabKesari
श्रद्धा की तरफ से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। साथ ही उनके मैनेजर की ओर से भी कुछ नहीं कहा गया है। वहीं पहले भी बड़ी-बड़ी हस्तियां इस हैकिंग का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में श्रेया घोषाल का अकाउंट हैक हो गया था। 

PunjabKesari


 वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार अगस्त 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना थे। ये फिल्म 2018 में आई ‘स्त्री’ का सीक्वल थी और दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News