जैकलीन फर्नांडिस ने गंगा में विसर्जित की मां की अस्थियां, साल बाद विसर्जन करने के पीछे ये रही वजह

Wednesday, Mar 18, 2026-11:03 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का पिछले साल निधन हो गया था। मां को खोने से एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं और अब तक उस सदमे से बाहर नहीं आ पाई हैं। इसी बीच, हाल ही में जैकलीन 15 मार्च को अपने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ काशी पहुंची थीं, जहां उन्होंने करीब साल बाद अपनी मां की अस्थियों को विसर्जित किया।


पिता संग काशी पहुंच कर जैकलीन फर्नांडिस ने गंगा में अपनी मां किम की अस्थियां विसर्जित कीं। इस दौरान वह पूरे विधि-विधान से पूजा भी करती दिखाई दीं।

PunjabKesari

 

रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस करीब डेढ़ घंटे तक बनारस रुकी रहीं। वह अपने पिता के संग नाव से गंगा के बीच पहुंची और मां की अस्थियों को विसर्जित किया।

PunjabKesari


एक्ट्रेस ने अपनी मां की अस्थियां साल बाद विसर्जित की, क्योंकि वह चाहती थीं कि उनकी मां की अस्थि विसर्जन का काम शांतिपूर्ण ढंग से हो।


एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें सनातन धर्म बहुत पसंद है। इसी वजह से काशी में आकर उन्होंने मां की अस्थियां विसर्जित की। 

 
बता दें, श्रीलंका में जन्मीं जैकलीन फर्नांडिस की मांकिम को 24 मार्च 2025 को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट करवाया गया। हालांकि, 13 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह 6 अप्रैल को इस दुनिया से अलविदा कह गई थीं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News