करीबी शख्स के निधन से टूटीं जाह्नवी कपूर, बोलीं-तुम सिर्फ मेरा सेफ प्लेस नहीं, बल्कि जिंदगी की रोशनी..
Tuesday, Mar 17, 2026-04:37 PM (IST)
मुंबई. मशहूर बेस्ड हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट मार्से पेड्रोजो अब इस दुनिया में नहीं रहे। हाल ही में उनके निधन की खबर ने कई सेलेब्स को बड़ा सदमा दिया है। बीते दिन एक्ट्रेस नोरा फतेही, वरुण धवन और तारा सुतारिया ने मार्से के निधन पर दुख व्यक्त किया था। वहीं, अब एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी अपने मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर शोक जाहिर किया है।
मार्से पेड्रोजो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जाह्नवी कपूर ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "आई लव यू मार्से। जिस तरह से मैं अपनी वैनिटी वैन में एंट्री लेती थी और हम एक-दूसरे को देखकर पूरे जोश में चिल्लाते हुए हंसकर कहते थे कि 'हमारे पास सिर्फ 20 मिनट हैं, चलो-चलो...''।
उन्होंने लिखा- ''वह असंभव टास्क, क्रेजी वर्किंग आवर्स और मैडनेस, सब कुछ बहुत अच्छा था। इन सब शोर-शराबे के बीच, जब भी हम साथ काम करते थे, तो मुझे एक भरोसा और खुशी मिलती थी।"
जाह्नवी ने आगे लिखा, "तुम सिर्फ मेरी टीम का हिस्सा नहीं थे, बल्कि हम एक-दूसरे की टीम थे। जिस तरह से हम दोनों एक-दूसरे पर अधिकार जमाते थे, उसमें एक अपनापन था। मैं तुम्हारे साथ 20 मिनट और बिताने के लिए कुछ भी कर सकती थी, ताकि मैं तुम्हें बता सकूं कि तुम हमारी जिंदगी की रोशनी थे। तुम सिर्फ मेरा सेफ प्लेस नहीं थे, बल्कि तुम्हारे प्यार ने मेरी जिंदगी में कई खूबसूरत रंग भरे। मैं तुम्हें बहुत ज्यादा याद कर रही हूं।"
बता दें, मार्से पेड्रोजो एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के अलावा खुशी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा, तृप्ति डिमरी, सुहाना खान और भूमि पेडनेकर जैसे सेलेब्स के भी स्टाइलिस्ट रह चुके थे।
