‘तस्वीरें हो रही हैं, खत्म यादें नहीं’ मदर्स डे पर Janhvi Kapoor को आई स्वर्गीय मां श्रीदेवी की याद
Sunday, May 14, 2023-04:31 PM (IST)
मुंबई। आज मदर्स डे पर हर कोई अपनी मां को विश कर रहा है, ऐसे में जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मां स्वर्गीय श्री देवी को याद करते हुए बचपन की एक फोटो शेयर की। फोटो में दोनों को कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। जाह्नवी कपूर ने फोटो के साथ ही एक खूबसूरत नोट भी लिखा है।
जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी का 2018 में दुबई में निधन हो गया था। उनके निधन से उनके फैंस हैरीन थे। अब मदर्स डे पर जाह्नवी कपूर ने मां की एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में जाह्नवी कपूर को ब्लू और व्हाइट कलर का फ्रॉक पहने देखा जा सकता है। उनके बाल बंधे हुए हैं। श्रीदेवी उन्हें पकड़े हुए हैं और वह मुस्कुरा रहीं हैं।

जाह्नवी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "तस्वीरें खत्म हो रही है लेकिन यादें नहीं। दुनिया की सबसे अच्छी मां। आप मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हो। मैं आपको मिस करती हूं।" उनकी पोस्ट पर समांथा रुथ प्रभु, महीप कपूर और नताशा पूनावाला ने रिएक्ट किया। कई लोगों ने श्रीदेवी को याद किया है।
जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। वहीं, खुशी कपूर जल्द जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बप्पा की भक्ति में डूबा पूरा Kapoor परिवार, Alia Bhatt ने शेयर की Inside Photos, बेटी राहा भी आई नजर
