जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान पर दिनदहाड़े हमला, हुई मारपीट, टीम ने स्टेटमेंट जारी कर दिया अपडेट

Tuesday, Mar 17, 2026-12:04 PM (IST)

 मुंबई. देश में दिन दिहाड़े मारपीट और लूटमार के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना टीवी, अखबारों और सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाए देखने को मिलती रहती है। वहीं, बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इन घटनाओं की आंच से परे नहीं हैं। हाल ही में ताजा मामला मशहूर टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर की तरफ से आया है। इस सेलिब्रेटी भाई-बहन के साथ रविवार को दिनदहाड़े मारपीट की घटना हुई, जिस पर हाल ही में एक्ट्रेस की टीम का बयान भी सामने आया है।

PunjabKesari

 

 

बताया जा रहा है कि रविवार को दिनदहाड़े पनवेल में हाईवे पर कथित तौर पर जन्नत जुबेर और उनके भाई अयान के साथ मारपीट की गई और उनका पीछा किया गया। इस घटना में दोनों को काफी चोटें आईं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)


सोमवार को जन्नत जुबैर की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा- 'सभी को नमस्कार, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कल दिनदहाड़े राजमार्ग पर जन्नत और अयान के साथ एक भयावह घटना घटी, जिसमें उन पर शारीरिक हमला किया गया और उनका पीछा किया गया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस इस मामले को ध्यान से देख रही है। जन्नत और अयान अब सुरक्षित हैं। हम आपकी चिंता के लिए आभारी हैं और आपके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि यहां साझा की गई जानकारी पर भरोसा रखें। कृपया अटकलें लगाने या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।'

PunjabKesari


जन्नत जुबैर का करियर
बता दें कि जन्नत जुबैर एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 'तू आशिकी', 'फुलवा' और 'काशी – अब ना रहे तेरा कागज कोरा' जैसे कई फेमस सीरियल्स में काम किया। इसके अलावा वह 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12', 'लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' और 'द ट्रेटर्स इंडिया' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खासी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उनके 51.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अयान जुबैर का करियर
वहीं, जन्नत जुबैर के छोटे भाई अयान जुबैर भी एक टीवी एक्टर हैं। वह  'जोधा अकबर', 'चंद्रशेखर' और 'महाबली हनुमान' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News