अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सुरक्षित नहीं तो..लड़कियों से छेड़खानी करने पर जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका शो, दी ये वॉर्निंग

Wednesday, Feb 11, 2026-12:45 PM (IST)

मुंबई. ‘धुरंधर’ का लोकप्रिय सॉन्ग ‘शरारत’ गाने के बाद सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपने भारत टूर पर हैं। सिंगर ने हालिया कॉन्सर्ट दिल्ली में किया, जहां कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोक दी। एक्ट्रेस का कहना था कि जब तक कॉन्सर्ट में सभी महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वो दोबारा शो शुरू नहीं करेंगी। अब जैस्मीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
दरअसल, जैस्मीन ने हाल ही में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपना शो किया। इस दौरान भीड़ में दो पुरुषों को लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते देख जैस्मीन भड़क गई। शो को रोकते हुए उन्होंने लड़कों को बीच में टोका और कार्यक्रम सुरक्षाकर्मियों को उन्हें तुरंत हटाने के लिए कहा।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सिंगर ने कहा- सुरक्षाकर्मियों, कृपया इन दोनों पुरुषों को हटा दें क्योंकि ये इन महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं तो मैं परफॉर्मेंस नहीं दूंगी। जैस्मीन ने तब तक अपना कॉन्सर्ट बीच में ही रोक दिया।

 


जैस्मीन सैंडलस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स सिंगर के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं।
  
बता दें, जब जैस्मीन स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं तो ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गाने में नजर आईं एक्ट्रेस आयशा खान ने अचानक स्टेज पर पहुंचकर सबको हैरान कर दिया। इस दौरान आयशा ने कहा कि मैं स्टेज पर आकर सारे स्टेप्स भूल गई। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। मैं हमेशा जैस्मिन से कहती हूं कि उनकी आवाज ऊपरवाले की आशीर्वाद है।
  
बता दें, जैस्मीन सैंडलस एक जानी मानी सिंगर हैं, उन्होंने हिंदी और पंजाबी में कई हिट सॉन्ग दिए हैं। बॉलीवुड के लिए सिंगर ने ‘पॉइजन बेबी’, ‘इल्लीगल वैपन 2.0’, ‘नशा’ और ‘तरस’ जैसे गाने दिए हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News