मिसाइल हमलों के बीच ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत की जावेद अख्तर ने की कड़ी निंदा, लिखा- ''इस दुस्साहस को अंजाम देने..

Monday, Mar 02, 2026-01:44 PM (IST)

मुंबई. जाने माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपनी बेबाक टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमले के बाद पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। खास कर हमले में हुई ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत पर उन्होंने अपनी टिप्पणी की है। 
 
 जावेद अख्तर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इज़राइल ने हद पार कर दी है क्योंकि अगर उन्हें इस दुस्साहस को अंजाम देने और ईरान के साथ इराक जैसा बर्ताव करने की छूट दी गई तो चीन दुनिया में अपनी सारी विश्वसनीयता खो देगा। नेतन्याहू और ट्रंप, बाकी सभी दबंगों की तरह, दूसरों को दीवार तक धकेल चुके हैं और अंततः दूसरों के पास निर्णायक तरीके से प्रतिक्रिया देने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा है।"

 

इजराइल-ईरान वॉर के बीच एयरपोर्ट पर फंसी एक्ट्रेसेस
बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान इस वॉर के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। वहीं, एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी मिसाइल हमलों के बीच अबू धाबी में फंसी गई हैं। सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट देते हुए उन्होंने कहा कि इस तनाव भरे माहौल से फैली अशांति के बावजूद वो सेफ हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं उन लोगों से माफी चाहती हूं, जो मेरा हाल जानने के लिए मुझे कॉल-मैसेज कर रहे हैं लेकिन मैं जवाब नहीं दे पाई। फिलहाल हम सब ठीक हैं और सेफ हैं। हालात भयावह हैं और मुश्किलभरे भी। लेकिन भगवान हमारी रक्षा कर रहे हैं। हमें सरकार पर भरोसा है कि वह हमारी सुरक्षा के लिए कोशिश कर रहे हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News