''गद्दार का बेटा'' कहे जाने पर तिलमिलाए जावेद अख्तर, बोले-आपके बाप दादा अंग्रेज सरकार के जूते चाट रहे..

Sunday, Jul 07, 2024-07:26 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है और हमेशा बड़ी बेबाकी के साथ अपनी बात लोगों के बीच रखते हैं। अब हाल ही में गीतकार ने खुद को 'गद्दार का बेटा' कहे जाने पर सोशल मीडिया यूजर की फटकार लगाई। इसे लेकर एक बार फिर जावेद सुर्खियों में आ गए हैं। 


दरअसल, एक्स पर एक यूजर ने जावेद अख्तर पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपके पिता ने पाकिस्तान को सिर्फ मुसलमानों के लिए एक राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, फिर प्रगतिशील लेखक की आड़ में उन्होंने भारत में रहना चुना। आप गद्दार के बेटे हैं जिसने धर्म के आधार पर हमारे देश का विभाजन किया, अब आप कुछ भी कहें लेकिन ये सच है।'

PunjabKesari

 

यूजर की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा, 'यह तय करना मुश्किल है कि आप अज्ञानी हैं या पूर्ण मूर्ख हैं। 1857 से मेरा परिवार स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहा है और जेल और काला पानी की सजा काट चुका है। जब संभवतः आपके बाप दादा अंग्रेज सरकार के जूते चाट रहे थे।


बता दें, यूजर और जावेद अख्तर के बीच यह बहस गीतकार के उस ट्वीट के बाद हुई, जिसमें उन्होंने अपनी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से की थी। उन्होंने लिखा था, 'मैं एक गौरवान्वित भारतीय नागरिक हूं और अपनी आखिरी सांस तक ऐसा ही रहूंगा, लेकिन मेरे और जो बिडेन के बीच एक सामान्य तथ्य है। हम दोनों के पास संयुक्त राज्य अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने की बिल्कुल समान संभावना है।'
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News