लेडी लव संग शादी के बंधन में बंधे अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस,व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं 55 की लॉरेन सांचेज़
Saturday, Jun 28, 2025-04:16 PM (IST)

लंदन: अरबपति कारोबारी और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और पेशे से पत्रकार रह चुकीं लॉरेन सांचेज संग अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। जी हां, कपल ने अपनी वेनेजिया (वेनिस) वेडिंग की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें दोनों बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं।
61 केजेफ बेजोस ने शुक्रवार को इटली के सैन जॉर्जियो माजियोरे द्वीप पर 55 की लॉरेन सांचेज़ के साथ विवाह के बंधन में बंधने की कसमें खाईं। इस भव्य समारोह में लगभग 200 वीआईपी मेहमान शामिल हुए, जिसमें बिजनेस, हॉलीवुड और फैशन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। शादी के लोकेशन और गेस्टलिस्ट ने इस इवेंट को वाकई ग्लोबल टॉकिंग पॉइंट बना दिया।
लुक की बात करें दुल्हनिया लॉरेन सांचेज़ ने पारंपरिक अंदाज़ में एक व्हाइट लेस गाउन और वेल पहना था। वहीं उनके पति अमेज़न के अरबपति जेफ बेजोस ने अपने लुक को क्लासिक रखते हुए टक्सीडो में शिरकत की। इस शाही जोड़ी की शादी का हर डीटेल बेहद रॉयल और एलीगेंट नजर आया, जिसने इस इवेंट को वाकई में यादगार बना दिया।
इस कपल ने छह साल के रिलेशनशिप के बाद शादी रचाई है। यह जेफ बेजोस की दूसरी शादी है; इससे पहले वह मैकेंज़ी स्कॉट के साथ 25 साल तक विवाहित रहे थे। वहीं लॉरेन सांचेज़, जो एक पूर्व न्यूज एंकर हैं, की पहली शादी पैट्रिक व्हाइटसेल से हुई थी। दोनों ने अपनी पिछली शादियों के बाद नए सफर की शुरुआत की है और अब यह जोड़ी अपनी नई जिंदगी को लेकर बेहद एक्साइटेड और खुश नजर आ रही है।
में भी अपनी स्किल का जलवा दिखाया था।