बेटे की बर्थडे पार्टी के लिए साथ आए जेनिफर गार्नर और एफ्लेक स्पोर्टी, सामने आई एक्स कपल की Reunite की तस्वीरें

Tuesday, Mar 03, 2026-06:20 PM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड स्टार्स जेनिफर गार्नर और एफ्लेक स्पोर्टी एक समय अपनी केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा में रहते थे, लेकिन साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, इसके बावजूद भी दोनों कई वजहों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, हाल ही में इस एक्स कपल को बेटे की बर्थडे पार्टी के लिए एक साथ देखा गया। इस दौरान की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

PunjabKesari


इस दौरान जेनिफर गार्नर कैजुअल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट टैंक टॉप के साथ हल्की फेडेड और ढीली नीली डेनिम जींस पहनी। इस लुक को उन्होंने ब्लू स्नीकर्स, ब्लू कलर की लिंडन कैप और एविएटर सनग्लासेस के साथ पूरा किया।  

PunjabKesari

 

वहीं बेन एफ्लेक स्पोर्टी लुक में दिखाई दिए। उन्होंने ऑलिव ग्रीन बटन-डाउन शर्ट को सफेद टी-शर्ट के ऊपर कैरी किया, जिसे डार्क जींस और हाई-टॉप स्नीकर्स के साथ पेयर किया गया था। उनके हाथ में एक ब्लू लंच बॉक्स था और साथ में एक सोडा कैन भी नजर आई।

PunjabKesari

मौके पर एक ब्लैक पार्टी बस भी देखी गई, जिससे यह अंदाजा लगाया गया कि सैमुअल और उसके दोस्तों को कास्टाइक तक ले जाने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया होगा।

PunjabKesari

गार्नर और एफ्लेक का रिश्ता

जेनिफर गार्नर और बेन एफ्लेक ने जून 2005 में तुर्क्स और कैकोस में शादी की थी। लगभग दस साल साथ रहने के बाद उन्होंने जून 2015 में अलग होने की घोषणा की। इसके बाद अक्टूबर 2018 में उनका तलाक आधिकारिक रूप से पूरा हुआ।

PunjabKesari

 

एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की लव स्टोरी

बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज पहली बार 2002 की शुरुआत में फिल्म ‘गिगली’ के सेट पर मिले थे। जल्द ही दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई और लोपेज के म्यूजिक वीडियो ‘जेनी फ्रॉम द ब्लॉक’ में एफ्लेक की मौजूदगी के बाद उन्हें ‘बेन्निफर’ के नाम से जाना जाने लगा।

नवंबर 2002 में दोनों ने सगाई की, लेकिन सितंबर 2003 में तय शादी को टाल दिया। जनवरी 2004 में उन्होंने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया और इसके लिए मीडिया के बढ़ते दबाव को जिम्मेदार ठहराया।

करीब दो दशक बाद 2021 में दोनों फिर करीब आए। 2022 की शुरुआत में उन्होंने दोबारा सगाई की और 16 जुलाई 2022 को लास वेगास में एक निजी और सरप्राइज सेरेमनी में कानूनी तौर पर शादी कर ली। इसके बाद 20 अगस्त 2022 को जॉर्जिया में परिवार और दोस्तों के साथ दूसरी भव्य वेडिंग सेरेमनी आयोजित की गई। हालांकि, दो साल बाद 20 अगस्त 2024 को दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी।

 
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News