प्लंजिंग लेदर ड्रेस में Jennifer Garner का बोल्ड लुक, कैमरे के सामने दिए स्टाइलिश पोज

Tuesday, Feb 24, 2026-06:00 PM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड एक्ट्रेस Jennifer Garner ने हाल ही में Flaunt Magazine के लिए नया फोटोशूट कराया, जिसमें उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सभी का ध्यान खींच लिया। 53 वर्षीय अदाकारा ने कई स्टाइलिश पोज़ दिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में जेनिफर गार्नर सिज़लिंग लेदर गिवेंची ड्रेस में नजर आईं। यह ड्रेस डिजाइनर Sarah Burton द्वारा तैयार की गई थी।

PunjabKesari

 

इस बोल्ड आउटफिट में जेनिफर ने डीप नेकलाइन को हाइलाइट करते हुए किसी भी तरह की एक्सेसरीज़ से दूरी बनाए रखी और मिनिमल मेकअप के साथ अंडरस्टेटेड ग्लैम लुक अपनाया। 

PunjabKesari

मैगज़ीन के कवर पर जेनिफर एक और शानदार अंदाज़ में नजर आईं। उन्होंने Saint Laurent का एंसेंबल पहना, जिसे डिजाइनर Anthony Vaccarello ने डिजाइन किया है। इस लुक में उन्होंने ब्राउन लेदर जैकेट को फ्रंट-नॉटेड व्हाइट शर्ट, मैचिंग ब्राउन स्कर्ट और बोल्ड स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ टीमअप किया, जो उनके ओवरऑल स्टाइल को और भी आकर्षक बना रहा था।

PunjabKesari

फैंस जेनिफर की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और उनके बोल्ड लुक की तारीफ कर रहे हैं।
 

 

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News