Good News: प्रेग्नेंट हैं ''सिंघम गर्ल'' काजल अग्रवाल, पति गौतम संग तस्वीर शेयर कर ग्रीन ड्रेस में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Sunday, Jan 02, 2022-09:32 AM (IST)

मुंबई: 'सिंघम गर्ल' यानि एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजनी वाली हैं। काजल अग्रवाल और उनके गौतम किचलू साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खुशखबरी को कपल ने साल 2022 के पहले दिन फैंस के साथ शेयर किया। वैसे तो काजल की प्रेग्नेंसी की खबरें बहुत पहले से आ रही थीं लेकिन उन्हें इसे लेकर चुप्पी बनाए रखी थीं।

PunjabKesari

वहीं अब तमाम कयासबाजी के बाद कपल ने आखिरकार नए साल पर कन्फर्म कर दिया है कि उनके घर में नया मेहमान आने वाला है।

PunjabKesari

गौतम किचलू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी काजल अग्रवाल की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खबर शेयर की। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '2022 आपका इंतजार कर रहा है।' इसके साथ उन्होंने प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी है।

PunjabKesari

इससे पहले काजल ने गौतम संग एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिख रहे हैं। वहीं गौतम किचलू ने सेमी कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। शेयर की तस्वीर में गौतम काजल के बेबी बंप पर हाथ रखे दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ काजल ने लिखा-'जब मैंने अपनी आंखें बंद की तो मैं पुरानी थी, मैं नई शुरुआत कर रही हूं। हैप्पी न्यू ईयर फैमिली। 2021 का आभार व्यक्त करती हूं। 2022 में प्यार के साथ जाना चाहती हूं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)


काजल अग्रवाल ने अक्टूबर, 2020 में मुंबई में गौतम किचलू संग सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। काजल और गौतम ने हाल ही में पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी।अब जब काजल प्रेग्नेंसी फेज में हैं तो देखने वाली बात होगी कि वे कब अपने काम से ब्रेक लेती हैं। काम की बात करें तो काजल हे सिनामिका, इंडियन 2,, आचार्या और पैरिस पैरिस फिल्मों में काम कर रही हैं। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News