रूसी तेल खरीदने के लिए भारत को मिली 30 दिनों की छूट पर अमेरिका पर भड़के कमल हासन, दी कड़ी प्रतिक्रिया
Monday, Mar 09, 2026-04:46 PM (IST)
मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और राजनेता कमल हासन अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका की दी गई 30 दिनों की अस्थायी छूटपर कमल हासन कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही ट्रंप को बड़ी नसीहत दे डाली है।

कमल हासन ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा- 'हम भारत के लोग एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र से आते हैं। हम अब दूर बैठे विदेशी देशों के आदेश नहीं मानते। कृपया अपनी क्षमता के अनुसार अपने काम से काम रखें। संप्रभु देशों के बीच आपसी सम्मान ही विश्व शांति की असली नींव है।'

कमल हासन ने आगे कहा- वे एक गर्वित भारतीय नागरिक हैं। वो अमेरिका और वहां के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
क्या है मामला?
दरअसल, अमेरिका ने भारत की तेल रिफाइनरियों को रूस से तेल खरीद जारी रखने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है। यह फैसला ऐसे वक्त पर आया है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ग्लोबल एनर्जी के संकट में होने की आशंका के कारण तेल बाजार में काफी दबाव है। ऐसे में अमेरिका की छूट और शर्तों को लेकर राजनीतिक और कूटनीतिक बहस तेज हो गई है।
