कंगना के घर पसरा मातम:नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन,100 की उम्र में ली अंतिम सांस

Saturday, Nov 09, 2024-03:35 PM (IST)

मुंबई:बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कंगना की नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की नानी ने शुक्रवार (8 नवंबर) की रात 100 की उम्र में अंतिम सांस ली। नानी के निधन की जानकारी कंगना ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर दी। इन स्टोरीज में कंगना ने नानी संग बिताए पलों की तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

 

एक तस्वीर में कंगना को नानी संग खिलखिलाते देखा जा सकता है। कंगना ने लिखा-'कल रात मेरी नानी इंद्राणी का देहांत हो गया। सारा परिवार शोक में हैं। कृपा उनके लिए प्रार्थना करें।'

PunjabKesari

 

अपने अगले पोस्ट में कंगना ने नानी को लेकर कई खुलासे किए हैं कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश की थी। कंगना ने लिखा-'मेरी नानी एक असाधारण महिला थीं, उनके 5 बच्चे थे। नाना जी के पास सीमित संसाधन थे, फिर भी उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके सभी बच्चे अच्छे इंस्टीट्यूट में उच्च शिक्षा हासिल करें और उन्होंने जोर दिया कि उनकी विवाहित बेटियों को भी काम करना चाहिए और अपना खुद का करियर बनाना चाहिए। यहां तक कि उनकी बेटियों को भी सरकारी नौकरी मिली जो उन दिनों एक दुर्लभ उपलब्धि थी। उनके सभी 5 बच्चों महिलाओं समेत सभी का अपना करियर था। उन्हें अपने बच्चों के करियर पर बहुत गर्व था।'

PunjabKesari


एक तस्वीर शेयर कर कंगना ने लिखा-'हम अपनी नानी जी के बहुत आभारी हैं, मेरी नानी जी 5 फीट 8 इंच लम्बी थीं, जो एक पहाड़ी महिला के लिए बहुत रेयर होता है, मुझे उनकी हाइट, हेल्थ और मेटाबॉलिज्म मिला है। मेरी नानी जी इतनी स्वस्थ और जीवंत थीं कि भले ही वो 100 साल से ऊपर थीं लेकिन उन्होंने अपना सारा काम खुद ही किया।'

PunjabKesari

वहीं एक तस्वीर में कंगना की नानी को ऑक्सीजन लगी हैं। कंगना उनके माथे से अपना सिर लगाए हैं। इसके साथ कंगना ने लिखा- 'कुछ दिन पहले वो अपना कमरा साफ कर रही थीं और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके कारण वो बिस्तर पर पड़ी रहीं और उस स्थिति में उनके लिए ये बेहद दर्दनाक था। उन्होंने एक शानदार जिंदगी जी है और हम सभी के लिए एक प्रेरणा बन गईं। वो हमेशा हमारे DNA और हमारी उपस्थिति में रहेंगी और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।'
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News