40वें बर्थडे पर कंगना रनौत ने की PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर लिखा- ''ये मेरे लिए एक यादगार जन्मदिन रहा''
Tuesday, Mar 24, 2026-09:37 AM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने 23 मार्च को अपना 40वां बर्थडे मनाया। एक्ट्रेस का यह बर्थडे बेहद खास रहा। अपने 40वें बर्थडे पर कंगना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं और अपने जन्मदिन को बेहद खास बनाया। अब कंगना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें जमकर लाइक कर रहे हैं।

पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा-'आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।'
मुलाकात के दौरान कंगना को प्रधानमंत्री की तरफ से एक खास तोहफा भी मिला, जिसे उन्होंने सम्मान के साथ स्वीकार किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस मीटिंग के दौरान कंगना ऑफ व्हाइट साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। इस मौके पर उनके साथ बहन रंगोली और मां भी नजर आईं।

कंगना की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं।
काम की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म सुपर फ्लॉप रही। इसके बाद कंगना ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की और हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद चुनी गई। सांसद बनने के बाद कंगना फिल्मों और राजनीति दोनों में बराबर एक्टिव रहती हैं।
