''हर दिन आपका दिन है..महिलाओं के नाम कंगना रनौत के किया लंबा पोस्ट, कहा- अपनी शक्तियों को जानें
Monday, Mar 09, 2026-11:21 AM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने काम से ज्यादा बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह बिना किसी की परवाह किए बेबाकी से अपनी राय सबके सामने रखती हैं। वहीं, बीते दिन महिला दिवस पर कंगना ने महिलाओं के हक में एक लंबा पोस्ट किया और कहा कि औरत होना 'सुपरपावर' है। तो आइए जानते हैं, एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में और क्या कहा..

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में वूमन्स की ताकत और व्यक्तित्व को दर्शाते हुए एक लंबा नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- “हर दिन आपका दिन है। महिला होना एक महाशक्ति है। अपनी शक्तियों को जानें और समझें कि उन्हें अपने फायदे के लिए कैसे इस्तेमाल करना है और कभी भी अपने खिलाफ नहीं। उदार होने पर कभी पछतावा न करें, जो आप देते हैं वही आपको मिलता है लेकिन यह वहां से नहीं हो सकता है जहां आप उम्मीद करते हैं, इसलिए चलते रहें, मूर्ख बनने की परवाह न करें, हमेशा आशा करें कि आप कभी किसी को बेवकूफ नहीं बनाएंगे या लोगों या स्थितियों का फायदा नहीं उठाएंगे'।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'खुशी की कुंजी यह है कि आप अपने काम, अपने परिवार, अपने दोस्तों को सब कुछ दें लेकिन याद रखें कि जो आप चाहते हैं वह किसी के पास नहीं है, आप केवल आभार चाहते हैं और केवल आप ही खुद को उससे भर सकते हैं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें चुनें जिन्होंने आपको चुना'।

वर्कफ्रंट पर कंगना
काम की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था, जो 17 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई थी। हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।
