रामनवमी पर कंगना ने लिंगा भैरवी के मंदिर में की पूजा अर्चना, ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

Thursday, Mar 30, 2023-03:31 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने काम के साथ-साथ बयानों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इन सब के अलावा कंगना हिंदू देवी-देवताओं में खूब आस्था रखती हैं। उन्हें कई बार प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करते देखा जाता है। हाल ही में रामनवमी के मौके पर कंगना ने लिंगा  भैरवी मंदिर के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं और साथ में एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।

PunjabKesari


तस्वीरें शेयर कर कंगना ने कैप्शन में लिखा- 'चैत्र के अंतिम नवरात्रि की सबको हार्दिक शुभकामनाएं। आज मैंने लिंगा भैरवी के मंदिर में पूजा और मेडिटेशन की। बहुत लोग ये समझते हैं कि सिर्फ भूखे रहना उपवास होता है, पेट खाली इसलिए रखते हैं ताकि उर्जा का बहाव कुंडलिनी के माध्यम से ऊपर के चक्करों में हो..ना कि सिर्फ मुलाधार और स्वादिस्तान में रहे। जहां अधिकतर उर्जा की सारी खपत होती है..भारी खाना नहीं खाना तो एक माध्यम है किसी उद्देश्य तक पहुंचने का। भूखे रहना कोई अपने आप में उद्देश्य नहीं है। इसलिए आराध्ना और साधना दोनों ही जरूरी है। क्या आपने उपवास के साथ साधना और मेडिटेशन की।' 


View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

शेयर की गई तस्वीरें में देखा जा सकता है कि लिंगा भैरवी मंदिर में दोनों हाथ जोड़ साधना और पूजा अर्चना करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने आरती का भी आनंद लिया। 

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इस दौरान कंगना ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। पीच कलर की साड़ी और बालों में गजरा लगाए एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस कंगना की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे है। 

PunjabKesari


काम की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में लीड रोल करने के साथ कंगना ने इस खुद ही डायरेक्ट किया है।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News