Bollywood Top News: कपिल शर्मा का मिली धमकी...आशीष चंचलानी को डेट कर रही हैं Elli AvrRam !

Saturday, Jul 12, 2025-04:49 PM (IST)

मुंबई: मनोरंजन जगत में जुलाई महीने का 12वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ कॉमेडियन कपिल शर्मा को Kap's Cafe में फायरिंग के बाद धमकी मिली। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी आज मां बन सकती हैं। एक्ट्रेस को परिवार संग हाॅस्पिटल के बाहर देखा गया। इसके अलावा    पंजाबी सिंगर और एक्टर बबल राय ने माॅडल और एक्ट्रेस आरुषी शर्मा संग शादी रचाई। इतना ही नहीं एली एवराम इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। एली का नाम इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ जुड़ रहा है। चलिए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर.

 

'कनाडा तुम्हारा प्ले ग्राउंड नहीं...', Kap's Cafe पर फायरिंग के बाद कपिल शर्मा को मिली धमकी

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपने सपने को पूरा करते हुए कनाडा में  Kap's Cafe खोला था। 7 जुलाई को कैफे का उद्घाटन कर रहे कपल को को क्या मालूम था कि कैफे खुलते ही किसी की बुरी नजर लग जाएगी और वो खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर आ जाएंगे।  कैफे खुलने के 3 दिन बाद 10 जुलाई को इस पर फायरिंग हुईं। फायरिंग के बाद भी कपिल शर्मा की मुश्किलें कम नहीं हुई है। 

किलकारियों से गूंजेगा कियारा-सिड का घर: डिलीवरी के लिए पति और फैमिली मेंबर्स संग हाॅस्टिपल पहुंची एक्ट्रेस!

बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं अब लगता है कि कियारा जल्द ही मां बनने वाली हैं। दरअसल, कियारा को शनिवार सुबह पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साथ डॉक्टर के क्लिनिक जाते हुए पैपराज़ी ने स्पॉट किया। उनके साथ सिद्धार्थ की मां रिम्मा मल्होत्रा, और कियारा के माता-पिता जीनविव और जगदीप आडवाणी भी मौजूद थे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद कियारा की डिलीवरी आज किसी भी वक्त हो सकती है।

 

शादी के बंधन में बंधे सिंगर Babbal Rai,हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ा और साड़ी में खूबसूरत दुल्हन बनीं आरुषी

   पंजाबी सिंगर और एक्टर बबल राय आखिरकार दूल्हा बन गए। जी हां, बबल राय ने अपने प्यार के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। सिंगर ने माॅडल और एक्ट्रेस आरुषी शर्मा संग शादी रचाई। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।  

 

Radhika Yadav Murder: 'जिहादी, हिंदू-मुस्लिम की कहानी' नहीं...राधिका यादव संग रिश्ते पर एक्टर ईनाम उल हक का बयान

टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के बाद  उनके साथ म्यूजिक वीडियो में काम करने वाले एक्टर इनाम उल हक को काफी ट्रोल किया जा रहा है। राधिका के मर्डर को हिंदू-मुस्लिम का एंगल देते हुए  सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर पर विवादित कमेंट्स कर रहे हैं।इस बीच इनाम उल हक ने राधिका यादव के साथ अपने रिश्ते का असल सच बताया। इसके साथ ही बताया कि उनके पिता को उस म्यूजिक वीडियो से कोई दिक्कत नहीं थी। 

 

रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड का हाथ थाम विंबलडन पहुंची जाह्नवी कपूर,चेक्ड ड्रेस में लगी स्टनिंग

बी-टाउन के कई स्टार्स इस समय विंबलडन जा रहे हैं।  विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, निक जोसन और अवनीत कौर पहले ही यहां जा चुके हैं। अब जाह्नवी कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ 11 जुलाई को विंबलडन में सेमी फाइनल मैच देखने पहुंचीं। ये दोनों कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्स का मैच देखते नजर आए।

 

अलग होने के बाद फिर साथ आईं चिंकी-मिंकी

चिंकी-मिंकी के नाम से पॉपुलर सुरभि और समृद्धि मेहरा ने हाल ही में अलग होने का ऐलान किया था। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अलग होने के कुछ समय बाद ही चिंकी-मिंकी फिर एक साथ आ गई हैं और इसकी वजह है एक रियलिटी शो। चिंकी-मिंकी अब 'छोरियां चलीं गांव' में नजर आएंगी।

SHOCKING! सैफ अली खान के बाद करीना कपूर पर भी हुआ था 'अटैक', 6 महीने बाद एक्टर रोनित राॅय का खुलासा

 16 जनवरी, 2025 की रात सैफ अली खान पर रात ढाई बजे के करीब हमला हुआ था। वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। खून से लथपथ उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। और सर्जरी के बाद उनको घर लाया गया था। सैफ अली खान  पर हुए इस हमले के बाद एक्टर रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी ने उनको सुरक्षा देना शुरू कर दिया था। अब एक्टर ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि सैफ के बाद बेबो यानी करीना कपूर पर भी हमला हुआ था।

शादी के 15 साल बाद टूटा घर: एक्टर को नहीं पड़ा कोई फर्क,बोले-'रोते-बिलखते नहीं रह सकता

'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम लता सबरवाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।दरअसल पिछले महीने उन्होंने एक्टर संजीव सेठ से 15 साल की शादी टूटने की अनाउंसमेंट की थी। लता ने सोशल मीडिया पर अपने सैपरेशन के बारे में एक नोट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं अब संजीव ने लता संग अलग होने पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। 

उफ... शर्मनाक' पवन कल्याण ने तेलुगू लोगों से हिंदी बोलने पर दिया ज़ोर तो भड़के प्रकाश राज, बोले-'किस कीमत पर खुद को बेचा?

  प्रकाश राज उन स्टार्स में से हैं जो अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। समाजिक से लेकर राजनीतिक हर मुद्दे पर प्रकाश राज खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब प्रकाश राज आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM और एक्टर पवन कल्याण पर बरसते दिखे।  

Finally...आशीष चंचलानी को डेट कर रही हैं Elli AvrRam ! प्यार की बाहों में खिलखिलाती दिखी हसीना

    बॉलीवुड एक्ट्रेस एली एवराम इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। खबरें हैं कि एली एवराम को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। ये और कोई नहीं बल्कि इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर आशीष चंचलानी हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कई बार साथ स्पाॅट हो चुकी ये जोड़ी एकदम से रिलेशनशिप की खबरों में कैसे आ गई तो हम आपको बता दें कि हाल ही में आशीष ने एली के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की जिसने अफवाहों को और हवा दे दी है।  


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News