कपिल शर्मा ने अष्टमी पर किया कन्यापूजन, घर में कंजकों की खूब सेवा करते दिखे कॉमेडियन

Friday, Mar 27, 2026-09:59 AM (IST)

मुंबई. देशभर में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोग अपने घरों में अष्टमी को कन्यापूजन करके मां को खुश करते नजर आए। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी कन्यापूजन कर मां के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पण करते दिखे। फेमस एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अष्टमी पर अपने घर में कंजकें बिठाईं और उनकी तन-मन से सेवा भक्ति करते नजर आए। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अष्टमी पर कन्यापूजन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने घर पर कई कन्याओं को आमंत्रित किया। वे पूरी श्रद्धा से कंजकों की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर उनके घरवाले भी मौजूद हैं। 

PunjabKesari


कपिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और फैंस मां के प्रति उनकी भक्ति देखकर काफी खुश हो रहे हैं।


काम की बात करें तो कपिल शर्मा हाल ही में अपने शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट सीजन में नजर आए थे। हालांकि, अब यह सीजन खत्म हो गया है।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News