बाढ़ संकट से जूझ रहे पंजाब की दुर्दशा देख टूटा कपिल शर्मा का दिल, बोले-हिम्मत बनाए रखें, हम आपके साथ हैं

Tuesday, Sep 02, 2025-05:26 PM (IST)

मुंंबई. पंजाब इस समय पिछले कई दशकों की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। सतलुज, ब्यास, रावी और कई छोटी नदियों के उफान ने राज्य में तबाही मचा दी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए देश के कई कलाकारों ने अपनी चिंता जाहिर की है। उन्हीं में से एक हैं मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा, जो खुद पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पंजाब में बाढ़ संकट पर दुख जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर बाढ़ पीड़ितों के लिए किया कपिल का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


कपिल शर्मा का पोस्ट

कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा:"मेरा दिल टूट गया है अपने पंजाब को इस तरह बाढ़ से परेशान होते देख। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस आपदा से प्रभावित हैं। हम हमेशा मुश्किल समय में एकजुट हुए हैं और इस बार भी हम एक-दूसरे का साथ देकर इससे उभर जाएंगे। हिम्मत बनाए रखें, हम आपके साथ हैं।"


बता दें, इस बाढ़ ने पंजाब के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। हालात इतने गंभीर हैं कि इसे पिछले 40 सालों की सबसे बड़ी बाढ़ कहा जा रहा है। प्रशासन, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं। साथ ही, बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम मदद के लिए आगे आए हैं और लोगों से भी सहयोग की अपील कर रहे हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News