एक दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं..कपिल शर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर साधा निशाना!

Friday, Feb 06, 2026-10:15 AM (IST)

मुंबई. एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में खुले नए कैफे पर पिछले साल 2025 में कई बार फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। वहीं, हाल ही में कॉमेडियन मज़ाक-मज़ाक में गैंगस्टर पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसते दिखे। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

  


नेटफ्लिक्स के साथ कपिल शर्मा के लंबे एसोसिएशन को लेकर मोनिका शेरगिल ने कहा कि OTT प्लेटफॉर्म लंबे समय से कपिल के साथ काम करना चाहता था। मोनिका ने मजाक में कहा, 'हमारी नजर, इंडिया की नजर तो बहुत टाइम से आप पर है, कपिल. उम्मीद है, 11 मुल्कों की पुलिस की नजर नहीं होनी चाहिए।' इस पर कपिल कहते हैं- 'एक दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कब हुई थी कपिल के कैफे पर फायरिंग?

बता दें, कपिल शर्मा ने जुलाई में अपना नया कैप्स कैफे खोला था, जिसके कुछ दिनों बाद ही 10 जुलाई 2025 को पहली बार हमला हुआ।  कैफे पर जब कई राउंड गोलियां चलीं। इसके बाद अगस्त 2025 में दूसरी बार फायरिंग हुई। इसमें करीब 25 राउंड गोलियां चलाई गईं। फिर 16 अक्टूबर 2025 को तीसरी बार फायरिंग हुई और ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू ने ली थी।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल को पिछली बार फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में देखा गया था। इस फिल्म में आयशा खान, त्रिधा चौधरी, वरीना हुसैन और पारुल गुलाटी जैसे सेलेब्स नजर आए थे।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News