विंटेज रेड गाउन में ग्लैमरस लुक से करीना कपूर ने चुराया सबका दिल, कातिलाना तस्वीरों पर आ जाएगा दिल

Thursday, Feb 19, 2026-02:16 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करना अच्छे से जानती हैं। कोई इवेंट हो या कैजुअल आउटिंग, करीना हमेशा अपने लुक को ऑन द टॉप रखती हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई में आयोजित ‘द ऑनर्स’ रेड कार्पेट इवेंट के लिए बेहद ग्लैमरस लुक कैरी किया, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। करीना की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari


करीना कपूर के इस लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया है। उन्होंने करीना के लिए 1987 के विंटेज कलेक्शन से प्रेरित रेड रुच्ड गाउन चुना। यह फुल-लेंथ गाउन एक्ट्रेस की पर्सनालिटी के साथ पूरी तरह मेल खा रहा है।

PunjabKesari


गाउन में स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन और प्लंजिंग कट है, जो उनके लुक में एलिगेंस और बोल्डनेस तड़का लगा रहा है। बस्ट एरिया पर प्लीटेड क्रिस-क्रॉस डिटेलिंग ने डिजाइन को खास बना दिया।

PunjabKesari

कॉर्सेटेड बॉडीस और स्ट्रक्चर्ड बोनिंग ने उनकी फिटनेस और कर्व्स को खूबसूरती से उभारा। ड्रेस की फिटिंग इतनी सटीक है कि वह उन पर बिल्कुल परफेक्ट लग रही हैं। फ्रंट में दिया गया थाई-हाई स्लिट आउटफिट में ग्लैमरस टच जोड़ रहा है।

 PunjabKesari


इस आउटफिट के साथ करीना ने रूबी और डायमंड जड़ा हुआ एक खूबसूरत चोकर पहना। हाथ में बड़ी डायमंड रिंग ने उनके लुक में रॉयल फिनिश एड की।

PunjabKesari

 

फेदर्ड ब्रोज, म्यूट पिंक स्मोकी आईशैडो, हल्का रूज ब्लश और हाईलाइटर उनके चेहरे को ग्लोइंग बना रही है। ग्लॉसी वाइन रेड लिप्स ने पूरे लुक को परफेक्ट बैलेंस दिया। विंग्ड आईलाइनर और मस्कारा से सजी पलकें उनकी आंखों की खूबसूरती को और निखार रही है।

हेयरस्टाइल को उन्होंने स्लीक और क्लासिक रखा गया। बालों को सिल्की स्ट्रेट रखते हुए सेंटर पार्टिंग में खुला छोड़ा है। यानी ओवरऑल लुक में करीना बेहद ही कातिलाना लग रही हैं और फैंस का दिल जीत रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News