''गली बॉय'' में काम करने का ख्वाब था मेरा: कटरीना कैफ

Sunday, Jun 02, 2019-02:21 AM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म ‘गली बॉय' इस वर्ष रिलीज हुई है। फिल्म भले ही रणवीर सिंह के कैरक्टर पर केंद्रित रही लेकिन आलिया ने अपने हिस्से का काम बेहतरीन तरीके से किया था। इस फिल्म में आलिया की काफी प्रशंसा हुई थी।       
PunjabKesari
लेकिन इसी बीच खबर आई है कि कटरीना कैफ को सुपरहिट फिल्म गली बॉय में काम नहीं करने का अफसोस है। दरअसल, कैटरीना कैफ से पूछा गया कि एक ऐसा भूमिका जिसे वह प्ले करना चाहेंगी या कोई ऐसा रोल जिसके लिए उन्हें लगता है कि काश यह उन्हें मिल जाता, इसके जवाब में कैटरीना ने कहा, ‘मुझे गली बॉय में आलिया का रोल अच्छा लगा। वह काफी मजेदार था।' गौरतलब है कि जब गली बॉय रिलीज हुई थी, तब भी कैटरीना ने आलिया की काम की तारीफ की थी। 


Pawan Insha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News