नहीं रहे Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार, मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं कैटरीना कैफ..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Wednesday, Feb 25, 2026-06:07 PM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो महज 37 की उम्र इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में पति विक्की कौशल के पहले बच्चे का स्वागत किया था। वहीं, मां बनने के तकरीबन साढ़े तीन महीने बाद अब कैटरीना कैफ को पहली बार पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया गया, जहां से उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..



प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची पूनम पांडे, प्रवचन सुनते हुए आए आंखों से आंसू

वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज की शरण में बॉलीवुड सेलेब्स का आना जाना लगा ही रहता है। जहां कुछ दिनों पहले बॉलीवुड कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बाबा के आश्रम पहुंचे थे, वहीं अब हाल ही में इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली पूनम पांडे भी महाराज की शरण में पहुंची, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  


 मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Katrina Kaif, चेहरे पर मास्क पहने पैपराजी को देख खिलखिलाईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में पति विक्की कौशल के पहले बच्चे का स्वागत किया था। बेटे को जन्म देने के बाद कैटरीना पूरी तरह उसकी परवरिश पर ध्यान देने लग गईं और पब्लिक अयीपरेंस कम कर दी। वहीं, मां बनने के तकरीबन साढ़े तीन महीने बाद अब कैटरीना कैफ को पहली बार पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया गया, जहां से उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।



रेखा, हुमा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश की गैट-टू-गेदर, सोशल मीडिया पर छाईं गर्ल गैंग की तस्वीरें 

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अब ‘कैट फाइट’ की खबरों से ज्यादा एक्ट्रेसेस की ‘गर्ल गैंग’ चर्चा में रहती है। हाल ही में ऐसा ही एक खास मौका देखने को मिला, जब साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने दिग्गज एक्ट्रेस रेखा, बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी और हुमा कुरैशी के साथ एक यादगार शाम बिताई। एक्ट्रेस ने इस खास गेट-टू-गेदर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
 


रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में चौंकाने वाला खुलासा, तिहाड़ और आर्थर रोड जेल से रची गई हमले की साजिश 

मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर पिछले दिनों फायरिंग की घटना हुई थी। वहीं, अब इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में ये बात सामने आई है कि दिल्ली की तिहाड़ और मुंबई की आर्थर रोड जेल से इस पूरी वारदात की साजिश रची गई थी। 

 
संजय लीला भंसाली को पड़ा दिल का दौरा? निर्देशक की टीम ने अफवाहों को सिरे से किया खारिज
सोशल मीडिया पर हाल ही में बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर शॉकिंग खबर सुनने को मिली। कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर को उनके बर्थडे के दिन दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें मुंबई के NH हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संजय को हार्ट अटैक आने की खबरें महज अफवाह हैं। इन सबके बीच फिल्ममेकर की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है।  

 

 मार्टिन शॉर्ट की बेटी Katherine Short ने किया सुसाइड, घर पर खुद को गोली मार समाप्त की जीवन लीला
 मशहूर हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर की 42 वर्षीय बेटी कैथरीन शॉर्ट अपने लॉस एंजिलिस वाले घर पर मृत पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कैथरीन ने सुसाइड किया है।

 

स्टार्स संग नस्लवाद के आरोपों में फंसा BAFTA, माफीनामा जारी कर दी सफाई
79वें बाफ्टा अवॉर्ड का आयोजन इस बार 22 फवररी को हुआ, जहां सिनेमा जगत के दुनियाभर के सितारे अवॉर्ड लेने पहुंचे। वहीं, इस बार का बाफ्टा उस वक्त विवादों में आ गया, जब सिनर्स मूवी स्टार्स माइकल बी. जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी हुई। इस विवाद के बाद अब हाल ही में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स ने माफीनामा जारी किया है।


मिलिंद सोमन ने पत्नी संग पन्हाला में 3000 फीट की ऊंचाई तक चलाई साइकिल, शेयर की तस्वीरें

एक्टर मिलिंद सोमन अपनी एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 60 साल के मिलिंद अपनी फिटनेस से आज के युवाओं को टक्कर देते हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी इस मामले काफी सतर्क रहती हैं और अपने पति का पूरा साथ देती हैं। इसी बीच हाल ही में कपल ने अपने कुछ दोस्तों संग कोल्हापुर के पन्हाला में 3000 फीट की ऊंचाई तक साइकिल चलाई, जिसकी जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। अब इस पोस्ट को देखने के बाद फैस कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं।
 
 Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार के फैंस को झटका, 37 की उम्र में हुआ निधन
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो महज 37 की उम्र इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। मयंक पवार के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
 


 
दीपिका कक्कड़ की हुई सिस्ट रिमूवल सर्जरी, पति ने दिया हेल्थ अपडेट 
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनके पेट में सिस्ट (गांठ) है, जिसकी सर्जरी से उसे हटा लिया जाएगा। वहीं,  हाल ही में एक्ट्रेस का सिस्ट ऑपरेशन हुआ है और उनके पति व एक्टर शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News