बिकिनी पहन योगा करने पर ट्रोल हुईं कविता कौशिक, अब यूजर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

Saturday, Nov 10, 2018-06:24 PM (IST)

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक अक्सर अपनी हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से कविता ने बिकिनी पहन योगा करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों को देख यूजर्स कविता को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब उन्होंने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है। 

PunjabKesari

तस्वीर शेयर करते कविता ने लिखा था - यह मेरा ज्ञान नहीं है बल्कि गीता का ज्ञान है। मैंने आजमाया है और एकदम सही है।

PunjabKesari

वहीं यूजर्स ने अभद्र कमेंट करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'कविता जी गीता का ज्ञान यह तो नहीं है बिकनी पहनो। इसके अलावा कई और तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट किए जिसे हम लिख भी नहीं सकते। 

PunjabKesari

कविता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि किसी को भी किसी को मोटा या फिर पतला कहने का हक नहीं है। भारत में लोगों को बॉडी शेमिंग करने की आदत है। हम भारतीय लोगों के बारे में सिर्फ बातें करना जानते हैं। यही वजह है कि विदेशियो को मैं बीच पर योगा करते हुए देखती हूं। यह सब उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने मेरी तस्वीर पर अभद्र कमेंट किए थे। पहले खुद को सुधारो।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो कविता कौशिक 'FIR' सीरियल में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से फेमस हुई थीं। इस सीरियल में वह पुलिस इंस्पेक्टर बनी थीं। इस सीरियल में उनके बोलने और चलने का अंदाज लोगों को पसंद आया था।

PunjabKesari

कविता ने बीते साल रोनित बिस्वास से शादी की है। कविता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

PunjabKesari


 


Neha

सबसे ज्यादा पढ़े गए