लॉस एंजेलिस में स्पॉट हुईं Kendall Jenner, स्पोर्टी लुक में तस्वीरें हुईं वायरल
Sunday, Feb 22, 2026-06:06 PM (IST)
लॉस एंजेलिस. अमेरिकी सुपरमॉडल और रियलिटी टीवी स्टार Kendall Jenner एक बार फिर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें लॉस एंजेलिस में स्पॉट किया गया, जहां उनका स्पोर्टी और चिक अंदाज़ देखने को मिला। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो 30 वर्षीय केंडल जेनर ने इस दौरान व्हाइट कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग लाउंज पैंट पहनी। उन्होंने पैंट की इलास्टिक कमर को थोड़ा मोड़कर पहना, जिससे उनका फिट फिगर और एब्स साफ नजर आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि वह मेबोर्न होटल से बाहर निकलते हुए नजर आईं। उनके इस कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

केंडल ने अपने इस आउटफिट को ब्लैक और व्हाइट ओवरसाइज़ एडिडास ट्रैक जैकेट के साथ पूरा किया। वहीं पैरों में उन्होंने ब्लैक एडिडास सुपरस्टार स्नीकर्स पहने, जिन पर ब्रांड की पहचान वाली तीन व्हाइट स्ट्राइप्स साफ दिखीं।

सुपरमॉडल ने अपने लंबे काले बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ खुला छोड़ा। हाल ही में उन्होंने एक कैंपेन के लिए अपनी आइब्रोज को ब्लीच कराया था, जिसके बाद उनका लुक और भी अलग नजर आ रहा है।
