ग्रीन स्विमसूट में केन्द्रा विल्किंसन का बोल्ड लुक, बोट पर दोस्तों संग मछली पकड़ती आईं नजर

Monday, Aug 04, 2025-05:57 PM (IST)

 बॉलीवुड डेस्क. पूर्व प्लेबॉय मॉडल और रियलिटी स्टार केन्द्रा विल्किंसन एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो हरे रंग के वन-पीस स्विमसूट में बोट पर दोस्तों संग मछली पकड़ते हुए नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

40 वर्षीय केन्द्रा की ये तस्वीरें उनके फॉलोअर्स के बीच काफी पसंद की जा रही हैं, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस, मुस्कान और नेचुरल लुक लोगों का दिल जीत रहा है।

PunjabKesari

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि केन्द्रा ने अपने बाल खुले छोड़े हुए हैं और उनके चेहरे पर एक नेचुरल समर टैन झलक रही है। बिना किसी ओवरड्रेसिंग के वो एक फ्रेश और आत्मविश्वासी अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari

बता दें, पूर्व प्लेबॉय मॉडल केन्द्रा बेटा हैंक IV (15) और बेटी अलिजाह (11) दो बच्चों की मां हैं। ये दोनों बच्चे उनके पूर्व पति और NFL के रिटायर्ड खिलाड़ी हैंक बैस्केट से हैं। दोनों की शादी 2009 में हुई थी और 2018 में वे अलग हो गए थे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News