बहन की पार्टी में रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड संग खुशी कपूर की अनबन ! वेदांग ने हाथ पकड़कर की खूब मानाने की कोशिश
Monday, Jun 09, 2025-04:14 PM (IST)

मुंबई: बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। खुशी कपूर का नाम लंबे समय से वेदांग रैना के साथ जुड़ रहा है। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों काफी इंटेंस बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वेदांग कई बार उनका हाथ भी पकड़ते हैं। ऐसा लग रहा है कि उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है।
ये वीडियो मुंबई के जुहू में अनिल कपूर के घर का है जहां सभी उनकी बेटी Sonam Kapoor की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। स्वरा भास्कर से लेकर करीना कपूर तक ने शिरकत की थी पर वेदांग और खुशी ने इस वीडियो से सारी लाइमलाइट चुरा ली।
वीडियो में Khushi Kapoor और वेदांग रैना बातों में बिजी थे। एक समय पर खुशी जाने की कोशिश करती हैं लेकिन वेदांग उनका हाथ पकड़ लेते हैं और उन्हें जाने नहीं देते हैं।
बातचीत के बाद खुशी बिल्डिंग के बाहर खड़ी एक लग्जरी कार में बैठ गईं। कुछ देर बाद ही वेदांग को भी पार्टी से बाहर निकलते हुए देखा गया। वे अलग-अलग गाड़ियों से रवाना हुए।