बड़ी बहन से सबक लेते हुए यूं किया Vedang Raina संग रिलेशनशिप कंर्फम
Wednesday, Apr 16, 2025-04:37 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड के कई ऐसे रूमर्ड कपल्स हैं जो हमेशा दिखते तो साथ हैं लेकिन अपने रिलेशनशिप को खुलकर एक्सेप्ट नहीं करते। ऐसे ही एक रूमर्ड कपल हैं खुशी कपूर और वेदांग रैना। लंबे समय से यह अफवाह थी कि खुशी कपूर 'द आर्चीज़' में उनके को-स्टार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं।
दोनों एक ओपन सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं। यानी दोनों का प्यार दिखता तो सबके सामने है लेकिन लोगों के सामने जुबान पर नहीं आता। वहीं अब खुशी कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद फैंस को उनकी लव लाइफ को लेकर क्लैरिटी मिल जाएगी।
खुशी ने अपनी बहन जाह्नवी कपूर के नक्शे-कदम पर चलते हुए एक खास अंदाज़ में अपने रिश्ते का ऐलान किया। दरअसल, खुशी ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में उन्होंने एक ऐसा पेंडेंट पहना जिसमें V और K के अक्षर थे, और दोनों के बीच एक दिल बना हुआ था।
यह पहली बार है जब खुशी कपूर ने वेदांग रैना के साथ अपने रिश्ते का इशारा किया है हालांकि इससे पहले भी दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है जिसमें खुशी का जन्मदिन और अनंत अंबानी की शादी के जामनगर में हुए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स शामिल हैं।
गौरतलब है कि खुशी की बड़ी बहन जाह्नवी ने भी पहले शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ता अपने मुंह से नहीं कबूला था बल्कि वो भी शिखर के नाम का नेकलेस पहनकर उसे फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। अब लगता है खुशी कपूर भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश कर रही हैं।