It''s a Baby Boy: दूसरी बार मम्मी-पापा बने खुशी पंजाबन-विवेक, लाडले को प्यार भरी नजरों से निहारती दिखी ''मिसेज चौधरी''

Tuesday, Apr 29, 2025-02:16 PM (IST)

मुंबई: सोशल मीडिया संसेशन कपल खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी का घर एक बार फिर नन्हें मुन्ने की किलकारियों गूंज उठा है। जी हां, ये कपल दूसरी बार मम्मी-पापा बन गया है।

PunjabKesari

इसकी जानकारी खुद कपल ने न्यूबाॅर्न बेबी की तस्वीर शेयर कर दी हालांकि कपल ने रिवील नहीं किया है कि बेटा हुआ या बेटी लेकिन  कहा जा है क कि खुशी ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

 

PunjabKesari

 

 

दरअसल, कपल को बधाई देते हुए करीबी ने न्यूबाॅर्न के पैरों की तस्वीर शेयर की है जिसके साथ It's a Boy लिखा है।

PunjabKesari

वहीं कपल की शेयर की तस्वीर की बात करें तो इसमें खुशी हाॅस्पिटल बेड पर लेटी है। वहीं उनके बगल में न्यूबाॅर्न बेबी और पति विवेक लेटे हैं। जहां विवेक ने एक हाथ खुशी के सिर पर रखा है। वहीं दूसरे हाथ से खुशी का हाथ थामा है। वह आंखे बंद कर सुकून से लेटे हैं। दूसरी ओर खुशी अपने बेटे को प्यार से निहार रही हैं। मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Khushi Choudhary (@khushi.vivekchoudhary)

बता दें कि खुशी ने सितंबर में अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इस प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट से पहले कपल के बीच अनबन की खबरें सामने आईं थीं। गौरतलब है कि खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी सोशल मीडिया संसेशन हैं। दोनों के इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स हैं। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम राजा चौधरी है और तीनों अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए दिलचस्प वीडियो बनाते रहते हैं।


 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News