ब्राउन बॉडी-हगिंग गाउन में कियारा का ग्लैम लुक, पोस्ट-प्रेग्नेंसी ट्रांसफॉर्मेशन से किया सबको इम्प्रेस

Thursday, Mar 26, 2026-11:58 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मां बनने के बाद अपने करियर और पर्सनल लाइफ दोनों को खूबसूरती से बैलेंस करती नजर आ रही हैं। 15 जुलाई 2025 को उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने पहली बच्चे यानी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। मां बनने के बाद अब कियारा धीरे-धीरे अपने काम पर वापसी कर रही हैं और एक्ट्रेस ने मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की। इस लुक की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 PunjabKesari
मुंबई में आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में कियारा आडवाणी बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ब्राउन कलर का बॉडी-हगिंग गाउन पहना, जो उनके फिगर को बेहद खूबसूरती से उभार रहा है। इस आउटफिट में उनका पोस्ट-प्रेग्नेंसी ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा था, जिसे देखकर फैंस काफी प्रभावित हुए।

PunjabKesari

अपने लुक को कियारा ने बेहद एलिगेंट तरीके से स्टाइल किया। आंखों को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने बोल्ड काजल लगाया, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक लगा।

PunjabKesari

जूलरी में उन्होंने मिनिमल अप्रोच अपनाई—हल्के नेकलेस और ब्रेसलेट के साथ उन्होंने अपने लुक को सटल लेकिन स्टाइलिश रखा।

PunjabKesari
तस्वीरें में कियारा अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं और अपने लुक से फैंस को खूब इम्प्रेस कर रही हैं।

PunjabKesari
  वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर थे। हालांकि फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब कियारा की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म में यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार भी शामिल हैं। हालांकि, इसकी रिलीज फिलहाल टाल दी गई है। अब यह फिल्म 4 जून, 2026 को रिलीज हुई थी।

PunjabKesari

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News