भाईयों के साथ मंडप में ली एंट्री, दूल्हे के लिए किया डांस और फिर की Lip Kiss..कियारा ने शेयर किया शादी का खास वीडियो

Friday, Feb 10, 2023-01:44 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम.  कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। कपल की शादी फोटोज लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच न्यूलीवेड कियारा ने अपनी शादी के खास पलों का वीडियो फैस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 

PunjabKesari

कियारा द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने फूलों की चादर तले भाईयों के साथ मंडप में एंट्री मारी।

PunjabKesari

 

दूल्हे सिद्धार्थ के पास जाते हुए एक्ट्रेस ने खूबसूरत डांस किया और खूब हंसती नजर आईं। इसके बाद जब कियारा अपने पति के गले में वरमाला पहनाने लगी तो सिद्धार्थ ऊपर उठ गए। हालांकि, बाद में दोनों ने एक दूसरे के गले में प्यार से माला पहनाई। इस दौरान उन पर फूलों की वर्षा की गई।

PunjabKesari

वरमाला के बाद दोनों ने एक दूजे को लिपकिस किया और फिर दोनों हाथ जोड़ एक दूसरे की आंखों में खोए नमस्ते वाला पोज देते नजर आए।

PunjabKesari

 

 

इस वीडियो को शेयर कर कियारा ने कैप्शन में 7.02.2023 लिखा है। ये कपल के सबसे खास दिन की तारीख है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


फैंस सिड-कियारा के शादी के इस खास पलों के वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News