लुईस संग सीक्रेट रोमांस के बीच पेरिस में स्पॉट हुईं किम कार्दशियन, ब्लैक शीयर आउटफिट में दिखी बोल्ड एंड ग्लैमरस

Tuesday, Feb 03, 2026-04:51 PM (IST)

पेरिस. किम कार्दशियन एक बार फिर अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोमवार रात पेरिस के मशहूर रूफटॉप रेस्टोरेंट एक्वा क्योटो में वह अपने कथित बॉयफ्रेंड और फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुईस हैमिल्टन के साथ डिनर डेट पर नजर आईं। इस दौरान किम ने ऐसा आउटफिट पहना, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरवेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

PunjabKesari
पेरिस डेट के लिए किम ने पूरी तरह शीयर आउटफिट चुना, जिसके नीचे उन्होंने अपनी ब्रांड SKIMS की 48 डॉलर की ‘माइक्रो ट्रायंगल ब्रालेट’ पहनी।

PunjabKesari

ब्लैक लेस कैटसूट के साथ उन्होंने मैचिंग बालेंसीआगा लेगिंग्स और हाई हील्स कैरी कीं।

PunjabKesari

 

इस लुक को उन्होंने स्टाइलिस्ट डैनी लेवी द्वारा चुने गए ड्रामेटिक ब्लैक मैक्सी कोट के साथ पूरा किया, जिसने उनके ग्लैमरस अंदाज़ में और चार चांद लगा दिए।

PunjabKesari

बता दें, बीते तीन दिनों में तीन अलग-अलग डेट्स के साथ किम अपने कथित रोमांस को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने पहले इंग्लैंड के कॉट्सवोल्ड्स में क्वालिटी टाइम बिताया और फिर पेरिस के एक लग्ज़री फाइव-स्टार होटल में ठहरे। हालांकि किम और लुईस एक-दूसरे को एक दशक से ज्यादा समय से जानते हैं, लेकिन न्यू ईयर ईव के बाद से उन्हें लंदन, कॉट्सवोल्ड्स और ऐस्पन में एक साथ समय बिताते देखा गया है।

PunjabKesari

कुल मिलाकर, किम कार्दशियन का यह लुक और लुईस हैमिल्टन के साथ बढ़ती नज़दीकियां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News