VIDEO : बेटे की गोद में बैठी नजर आई किरण खेर, सिकंदर ने मां के गाल पर किस कर लुटाया प्यार

Sunday, Apr 03, 2022-04:47 PM (IST)

मुंबई. एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें किरण खेर अपने बेटे सिकंदर खेर की गोद में बैठी हुई नजर आ रही है। ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में किरण व्हाइट फ्लोरल आउटफिट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने हाथ पर दो घड़ियां पहनी हुईं है। वहीं सिकंदर लाइट पिंक टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। किरण बेटे सिकंदर की गोद में बैठी हुई है। अनुपम खेर अपनी पत्नी से पूछते हैं कि तुम इसकी गोद में क्यों बैठी हो। इसपर किरण बहुत ही प्यारा जवाब देते हुए कहती है- जिंदगी भर इसको मैंने अपनी गोद में बैठाया है...अब इसको अपनी मां को कभी-कभी अपनी गोद में बैठाना चाहिए। इसके बाद अनुपम खेर अपने बेटे से पूछते हैं कि- आपकी गोद में मां बैठी है आपको कैसा लग रहा है। इस पर वह कहते हैं कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा- मां की ममता और लव की लहरें...। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

काम की बात करें तो हाल ही में अनुपम की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। अब एक्टर बहुत जल्द फिल्म आईबी 71 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ विद्युत जामवाल नजर आएंगे। 

 

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News