अब स्मृतियों में रह जाएगी किशोर दा की यादें, 100 साल पुराना पुश्तैनी घर करोड़ों में बिका
Sunday, May 20, 2018-09:20 PM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे किशोर कुमार का मध्य प्रदेश के खंडवा में स्थित पुश्तैनी मकान बिक गया है। बताया जा रहा है कि यह 100 साल पुराना वही पुश्तैनी मकान था जिससे किशोर का बचपन से रिश्ता था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खंडवा के सबसे बड़े बिजनसमैन अभय जैन ने दिवंगत किशोर कुमार का मकान खरीदा है जो गौरीकुंज खंडवा के बॉम्बे बाजार क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि जिले के सबसे बड़े व्यापारी अभय जैन ने दिवंगत किशोर कुमार का मकान खरीदा हैं। मकान के खरीदने को लेकर व्यापारी अभय जैन की किशोर कुमार के परिजन से डील हुई थी।
बॉलीवुड के महान गायक का पारिवारिक मकान गौरीकुंज खंडवा नगर के बाम्बे बाजार क्षेत्र में स्थित है। पार्श्व गायक और कलाकार किशोर कुमार को अपनी जन्मभूमि खंडवा से बेहद और गहरा लगाव था। खंडवा का वहीं पैतृक मकान जहां किशोर कुमार का जन्म हुआ आज किसी सौदागर के हाथ उनके परिजनों के द्वारा बेच दिया गया। इस घर से कभी किशोर कुमार की यादें बसती थीं। किशोर कुमार के घर के बिकने को लेकर कई दिनों से बात चल रही थी।
सूत्रों के अनुसार, जिले के व्यापारी अभय जैन ने दिवंगत किशोर कुमार के परिजनों से घर खरीदने को लेकर डील की थी। इसके बाद शुक्रवार रात को बताया गया कि किशोर कुमार का पैतृक घर बिक गया है।