ऐसी दिखने लगी हैं आमिर और संजय दत्त की हीरोइन, 39 की उम्र में भी हैं कुंवारी

Sunday, Oct 13, 2019-11:52 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने डेब्यू फिल्म से धमाकेदार एंट्री की, लेकिन बाद में वह गुमनामी वाली जिंदगी जीने लगीं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं 39 साल की ग्रेसी सिंह। शनिवार रात को मुंबई में हुए गोल्बल एक्सीलेंस अवॉर्ड में जैसे है ग्रेसी सिंह पहुंची तो लोग उन्हें देख हैरान रह गए। दरअसल, कुछ समय पहले खबर आई थी कि वह सन्यासी वाली जिंदगी जीने लगी हैं। ऐसे में उन्हें यूं अचानक देख उनके फैंस काफी खुश हैं। आइए, नजर डालते हैं ग्रेसी सिंह की लाइफ से जुड़ी कुछ बातों पर...

 

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू आमिर खान की फिल्म 'लगान' से की थी। गांव की छोरी के रूप में ग्रेसी को काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 

PunjabKesari

इसके बाद ग्रेसी को पहचान मिली। संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से। डॉक्टर के किरदार में संजय दत्त के अपोजिट ग्रेसी को काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 

PunjabKesari

इसके बाद ग्रेसी के खाते में एक और हिट फिल्म आई। अजय देवगन की 'गंगाजल'। इस फिल्म में ग्रेसी अजय की पत्नी की भूमिका में दिखाई दी थी। 

PunjabKesari

फिल्मी सफलता के बाद ग्रेसी छोटे परदे पर भी नजर आई। उन्होंने 2015 से 2017 तक टीवी शो 'संतोषी मां' में भी काम किया। इस शो में वह लीड रोल संतोषी माता के रूप में दिखाई दी थीं। 

PunjabKesari


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News