कृतिका कामरा और गौरव कपूर की वेडिंग डेट हुई फिक्स, बिना किसी शोर शराबे के सादगी से सात जन्मों के बंधन में बंधेगा कपल

Friday, Feb 20, 2026-04:29 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही दोनों के घर शादी की शहनाई बजने वाली है। लंबे समय से फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उनकी शादी की डेट भी फिक्स हो गई है। तो ये कपल अगले महीने पति-पत्नी बन जाएंगे। तो आइए जानते हैं कपल की वेडिंग डेट..

 

सबसे पहले आपको बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर 11 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने बिना किसी शोर शराबे और दिखावे के सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला किया है।

PunjabKesari

 
बताया जा रहा है कि दोनों घर पर ही निजी साइनिंग सेरेमनी में शादी करेंगे, जिसमें केवल घर के लोग ही शामिल होंगे। हालांकि, शादी के बाद दोनों ने रिसेप्शन पार्टी देने का फैसला किया है, जो कि 12 मार्च को होस्ट की जाएगी। इस खास मौके पर कई टीवी और बॉलीवुड के स्टार्स और कई क्रिकेटर्स शामिल होंगे।
  
कपल के करीबी सूत्रों की मानें तो दोनों का यह मानना है कि वह बिना दिखावे के ऐसी शादी करें जिसमें ढेर सारी यादें हों। ऐसे पल जिसे आप जी सकें। वह परंपराओं का सम्मान करते हैं। इसीलिए वह अपने परिवार के साथ सादगी, अपनापन और अपनों की खुशियों के बीच इन खास पलों को शेयर करना चाहते हैं।  
  
बता दें, कृतिका कामरी की यह गौरव से पहली शादी है, जबकि गौरव कपूर इससे पहले किरत भट्टल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने साल 2014 में शादी की थी और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। फिर इसके बाद वे  कृतिका के रिलेशन में आए और 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। वहीं, अब जल्द ही दोनो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News