गौरव कपूर की हुईं कृतिका कामरा, लाल जोड़े बनीं दुल्हन, शादी के बाद हाथों में हाथ थाम पैपराजी को दिए जमकर पोज
Thursday, Mar 12, 2026-09:44 AM (IST)
मुंबई. टीवी से अपने करियर की शुरुआत कर बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कृतिका कामरा सिंगल से अब मिंगल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व एक्टर गौरव कपूर संग शादी कर ली है। कपल की शादी करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी के बीच सादगी से हुई। शादी के बाद कृतिका और गौरव को पैपराजी के सामने पोज देते देखा गया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

जैसे कि पहले ही कहा गया था कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर बेहद सादगी से मुंबई में शादी करना चाहते हैं। उसी शर्त के मुताबिक कपल ने 11 मार्च की शाम मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की और ऑफिशियली एक-दूजे के हो गए।

शादी के बाद पैपराजी के रुबरू हुए कृतिका और गौरव के बीच बेहद खूबसूत केमिस्ट्री देखने को मिली। इस दौरान एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं।

मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने बालों को खुले रखा और गले में हैवी नेकलेस और कानों में मैचिंग इयरिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया।

वहीं, गौरव कपूर इस दौरान व्हाइट पैंट और ऑफ व्हाइट ब्लेजर में काफी हैंडसम दिखे। एक साथ दोनों की जोड़ी देखते ही बनी।

शादी के बाद पैपराजी के सामने कपल ने हाथों में हाथ थाम जमकर पोज दिए और सबका दिल जीत लिया।

इतना ही नहीं, गौरव और कृतिका ने शादी के बाद मिठाई बांटकर पैपराजी का मूंह भी मीठा करवाया।

आज होगा रिसेप्शन
बता दें, शादी के बंधन में बंधने के बाद कृतिका और गौरव कपूर आज 12 मार्च को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे और अपनी शादी को दोस्तों, करीबियों के साथ सेलिब्रेट करेंगे।
