धनतेरस पर क्रिस्टल डिसूजा ने खरीदी BMW, लाखों में लग्जरी कार की कीमत
Friday, Nov 10, 2023-03:22 PM (IST)
मुंबई: क्रिस्टल डिसूजा टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। क्रिस्टल डिसूजा ने 2011 में शो एक हज़ारों में मेरी बहना है से करियर की शुरुआत की। इसके बाद से उन्होंने अपने करियर मेंकभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हाल ही में क्रिस्टल ने धनतेरस पर खुद को खास गिफ्ट दिया।

क्रिस्टल ने अपने गैराज में एक आलीशान कार खरीदी जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। धनतेरस पर क्रिस्टल डिसूजा बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज एम स्पोर्ट सिग्नेचर खरीदी है। कथित तौर पर 6 सीरीज़ के नए वेरिएंट की कीमत 75.90 लाख है।

वीडियो में क्रिस्टल व्हाइट टाॅप और डेनिम में अपनी लग्जरी कार के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। क्रिस्टल ने शोरूम में केक भी काटा। इस वीडियो के साथ क्रिस्टल ने लिखा-Happy Dhanteras 🎊🤍🧿..Welcoming home my new beauty that’s a beast 🛞

बता दें कि क्रिस्टल इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं क्रिस्टल को अक्सर बाॅलीवुड इवेंट्स और पार्टीज में स्पाॅट किया जाता है।
