घर आई लक्ष्मी: शादी के 11 साल बाद मां बनीं ''क्या हाल मिस्टर पांचाल'' की ''परी'', घर गूंजी नन्हीं शहजादी की किलकारी

Monday, Sep 16, 2024-07:55 AM (IST)

मुंबई: साल 2024 बाॅलीवुड के कई स्टार्स कपल्स के लिए खुशियां लेकर आया है। इस साल कई हसीनाओं की सूनी गोद भरने वाली हैं। वहीं कुछ स्टार्स कप्लस के घर नन्हें मुन्नों की किलकारी गूंज गई है। जहां कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने प्यारी सी बेटी का स्वागत किया।

PunjabKesari

 

वहीं अब इस लिस्ट में एक और हसीना का नाम जुड़ गया है। ये हसीना और कोई नहीं बल्कि 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की 'परी' उर्फ एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा है। हसीना ने शादी के 11 साल बाद मां बनने का सौभाग्य पाया।  

PunjabKesari

 

ओजस्वी अरोड़ा का घर 14 सिंतबर को प्यारी सी बेटी की किलकारी से गूंज उठा है। घर में नन्हीं लक्ष्मी के आने की खबर हसीना ने 15 सितंबर को शेयर की। उन्होंने इंस्टा पर प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को दिखाया है।

PunjabKesari

 

 

इसके साथ ही वीडियो के अंत में एक्ट्रेस पति संग बेबी शूज फ्लाॅन्ट कर रही है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा-"तारों से भरे आसमान से एक तारा टूटकर हमारी बाहों में आ गिरा है और वह तारा एक छोटी सी बेटी है।" "हमारी बच्ची के जन्म पर हमारा दिल खुशी से झूम उठा। 14.09.24।"

PunjabKesari

बता दें कि ओजस्वी अरोड़ा ने स्टार प्लस के 'बहनें' से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने आसमान से आगे, देवों के देव...महादेव, सुपरकॉप्स वर्सेज सुपरविलेन्स, आहट, क्या हाल, मिस्टर पांचाल जैसे कई टीवी शो में काम किया।

View this post on Instagram

A post shared by Ojaswi Aroraa (@ojaswiaroraa)

 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News