इजराइल-ईरान तनाव के बीच बेटी संग दुबई में लारा दत्ता, वीडियो शेयर कर जताई चिंता, कहा-''धमाकों से खिड़कियां हिल जाती हैं''

Thursday, Mar 05, 2026-04:10 PM (IST)

मुंबई. इजराइल-ईरान तनाव के बीच दुबई की सारी प्लाइट्स रद्द पड़ी हैं। इसका आम जन जीवन पर काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रेटीज भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए हैं और कई स्टार्स वहां से सुरक्षित वापस लौट आए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बताया कि वो इस वक्त अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आईं।

लारा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो इस वक्त दुबई में बेटी सायरा के साथ हैं। एक्ट्रेस ने कहा- 'पिछले 3 साल से दुबई मेरा घर है। मैं ज्यादातर समय यहीं बिताती हूं। मैं तब से यहां हूं जब इजराइल-ईरान जंग शुरू हुई। मैं ब्रांड शूट के लिए दुबई में हूं। तभी मैंने स्टूडियो के ऊपर धमाकों और मिसाइल की आवाज सुनी। हम स्टूडियो से भागे। मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखी। पिछले कुछ दिन टेंशन से भरे रहे हैं। मेरे पति महेश काम से बाहर हैं। हम बहुत नर्वस हैं। ये सब डरावना है। धमाके हो रहे हैं। जेट्स ऊपर से उड़ रहे हैं। हम सुरक्षित जगह पर रहते हैं, लेकिन धमाकों से खिड़कियां हिल जाती हैं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)

आगे लारा ने कहा, 'UAE सरकार अच्छा काम कर रही है। वो सभी को संभाल रही है। जो लोग बाहर न जाने के ऑप्शन पर भी देश चला रहे हैं, सम्मान की बात है।'

इस वीडियो में लारा इमोशनल होते हुए कहती दिखीं कि वो भारत लौटने की कोशिश कर रही हैं। लारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर रिएक्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
बता दें कि सोनल चौहान और ईशा गुप्ता भी इससे पहले दुबई में फंस गई थीं। मुश्किल के समय में दोनों एक्ट्रेसेस ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। हालांकि, अब दोनों सुरक्षित इंडिया वापस आई हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News