मुंबई की मिट्टी में सुपुर्द-ए-खाक हुईं कोरियोग्राफर सरोज खान, परिवार वालों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Friday, Jul 03, 2020-10:08 AM (IST)

मुंबई. फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। सरोज ने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। हाल ही में सरोज खान को मुंबई की मिट्टी में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब सुबह 7 बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सरोज खान को दफनाया गया।

PunjabKesari

 

उनकी अंतिम यात्रा में करीबी और परिवार के लोग शामिल हुए। इस बात की जानकारी सरोज खान की बेटी सुकैना खान न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दी। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद प्रार्थना रखी जाएगी।
PunjabKesari

बता दें कि सरोज खान का अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया था। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News