लॉस एंजेलिस में कॉफी डेट पर दिखीं लूसी हेल, हाथ में पहनी रिंग बनी चर्चा का कारण

Friday, Feb 13, 2026-06:03 PM (IST)

 

लॉस एंजेलिस. हॉलीवुड एक्ट्रेस Lucy Hale इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें लॉस एंजेलिस में विजुअल आर्टिस्ट फिलिप लोपेज के साथ कॉफी डेट पर देखा गया। इस दौरान उनकी उंगली में पहनी एक अंगूठी ने सगाई की अफवाहों को हवा दे दी है। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


36 वर्षीय एक्ट्रेस बुधवार को लॉस एंजेलिस के एक कैफे में फिलिप लोपेज के साथ नजर आईं। दोनों को कैफे के अंदर काफी करीब बैठकर बातचीत करते देखा गया। हालांकि, यह साफ नहीं है कि दोनों की मुलाकात कब और कैसे शुरू हुई, लेकिन उनकी बॉन्डिंग ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा।

PunjabKesari

लूसी हेले ने इस मौके पर कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक चुना। उन्होंने ढीली डेनिम पैंट के साथ ग्रे हूडी पहनी और उसके ऊपर ब्लू डेनिम जैकेट कैरी की। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्लैक स्नीकर्स पहने और बालों को सिंपल अपडू में बांधा। साथ ही उन्होंने छोटे इयररिंग्स और स्टाइलिश सनग्लासेस भी लगाए थे।

PunjabKesari

सबसे ज्यादा चर्चा उनकी रिंग फिंगर में पहनी सिल्वर बैंड को लेकर हो रही है। इसी अंगूठी को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या लूसी ने सगाई कर ली है। हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

PunjabKesari

 

गौरतलब है कि पिछले साल उनका नाम नेटफ्लिक्स स्टार हैरी जौसी के साथ भी जोड़ा गया था, लेकिन उस रिश्ते को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं हुई थी। फिलहाल लूसी हेले और फिलिप लोपेज की यह कॉफी डेट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News